..................... salman khan starrer film tiger 3 fans burns crackers in theatre video gone viral on internet - Hindi Filmibeat

Tiger 3 देखने पहुंचे लोगों ने काट दिया बवाल, सिनेमाघर में फोड़ डाले पटाखे, डरावना वीडियो वायरल

TIGER 3

Tiger 3 Viral Video: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' बीते दिन रिलीज हुई और इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को रिवाइव कर दिया है। एक्टर को इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक मिल गई है। इस फिल्म ने 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर 12 नवंबर को पूरे देश में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो गई। ओपनिंग डे पर यह फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' की बराबरी तो नहीं कर सकी, लेकिन सलमान ने अपनी ही फिल्म 'भारत' का रिकॉर्ड जरुर तोड़ दिया है। त्योहार के मौके पर रिलीज हुई फिल्म से तूफानी ओपनिंग की ओपनिंग की जा रही थी, मगर ऐसा नहीं रहा। हालांकि, सम्मानजनक कलेक्शन करने में फिल्म कामयाब रही है।

सलमान खान की फिल्म हो और बवाल ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। बीते दिन कुछ शरारती तत्व सिनेमाघर में पटाखे लेकर गए और वहां फोड़ने लगे। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग हैरान हो रहे हैं कि भला कैसे कोई सिनेमाघर में पटाखे लेकर जा सकता है।

'टाइगर 3' सलमान के करियर की बिगेस्ट ओपनर बन चुकी है। पहले 42 करोड़ की कमाई के साथ 'भारत' सलमान की बड़ी ओपनर थी, लेकिन अब 'टाइगर 3' है। हालांकि यह शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' का पहले दिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। ओपनिंग डे पर 'पठान' ने देशभर में 57 करोड़ कमाए थे, वहीं 'जवान' की सभी भाषाओं से कमाई 75 करोड़ और सिर्फ हिंदी भाषा से 65.5 करोड़ रही थी।

Read more about: tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X