..................... दबंग 3 का गाना मुन्ना बदनाम कल होगा लॉन्च | Salman Khan starrer Dabangg 3 song Munna Badnaam will release tomorrow - Hindi Filmibeat

फ़िल्म "दबंग 3" का धमाकेदार गाना "मुन्ना बदनाम" कल मुंबई में होगा लॉन्च!

'दबंग' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से शुरु कर दिया गया है। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित दबंग 3 का गाना 'मुन्ना बदनाम' अब रिलीज किया जाने वाला है। पिछले दिनों में गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था, वहीं, अब "मुन्ना बदनाम" का वीडियो रिलीज की तैयारी है। सलमान खान और वरीना हुसैन पर फिल्माया यह गाना कल मुंबई में एक धमाकेदार इवेंट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह इवेंट बेहद ख़ास है क्योंकि सलमान खान इस मौके पर लंबे समय के बाद प्रभु देवा और बादशाह के साथ स्टेज पर रंग जमाते हुए नज़र आएंगे। सलमान इससे पहले फ़िल्म "वांटेड" में प्रभुदेवा के साथ और "सुल्तान" में बादशाह के साथ काम कर चुके है। ऐसे में इस तिकड़ी को फिर से एक साथ देखना मनोरंजक क्षण होगा।

Dabangg 3

"मुन्ना बदनाम" का ऑडियो सुनने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस गाने की वीडियो रिलीज का इंतज़ार कर रहे थे। फ़िल्म के पहले भाग दबंग में सलमान और मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम' के साथ सभी का दिल जीत लिया था। जिसके बाद, दबंग 2 में करीना कपूर और सलमान 'फेविकोल से' पर कदम मिलाते हुए नज़र आये थे और अब हम उन्हें "मुन्ना बदनाम" में वरीना हुसैन के साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है, जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सईं मांजरेकर और किच्चा सुदीप मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X