टल गई सलमान खान की ये फिल्म.. अब 2019 क्रिसमस में होगा सीक्वल धमाका!

सलमान खान के पास इन दिनों बैक टू बैक प्रोजेक्ट हैं। फिल्म से लेकर टेलीविजन पर भाईजान काफी व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में अफवाहों की मानें तो सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का शेड्यूल पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म अब 2018 के अंत या 2019 की शुरुआत तक तो रिलीज नहीं होने वाली है। दरअसल, सलमान फिलहाल रेस 3 की शूटिंग में ही उलझे हैं। जैसे ही रेस 3 रिलीज होगी, फिर वह टीवी शो 'दस का दम' में व्यस्त हो जाएंगे।

अगली 100 करोड़ी फिल्म रिलीज फाइनल.. रेस 3 से होगा टक्कर!

रिपोर्ट्स के अनुसार, दबंग 3 की शूटिंग अब तक सितंबर के अंत से ही शुरु हो पाएगी। लिहाजा, फिल्म का जनवरी में रिलीज होना तो नामुमकिन ही है। वहीं, फिल्म के प्री प्रोडक्शन में भी काफी समय लग रहा है। इस बीच सलमान अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की कुछ शूटिंग भी पूरी करेंगे।

Dabangg 3

प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 अब 2019 के अंत तक रिलीज हो सकती है। अब फिल्म सलमान खान की है.. तो किसी बड़ी डेट को ही लॉक करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दबंग 3 अगले साल की दिवाली या क्रिसमस पर धमाका कर सकती है।

बहरहाल, यहां जानें दबंग 3 से जुड़ी दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X