सलमान खान की रेस 3- BOX OFFICE पर ब्लॉकबस्टर शुरुआत.. जानें ओपनिंग!
Recommended Video

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 फुल एक्शन- संस्पेंस फिल्म है। जैसी कि उम्मीद थी.. सलमान खान- अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती शोज में 80-85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रील पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
दर्शकों से फिल्म को काफी तगड़ी रिस्पॉस मिल रही है। हर सीन पर सीटी और तालियां बज रही हैं। साफ है कि सलमान फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने एक्शन और स्टंट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

बहरहाल, फिल्म के क्रेज को देखते हुए कहीं ना कहीं उम्मीद है कि रेस 3 सुपरहिट साबित होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं। साथ ही ईद और सलमान खान की जोड़ी तो है ही.. जाहिर है वीकेंड तक सारे शोज हाउसफुल होने वाले हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिलेगा।
यहां जानें रेस 3 का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications