CONFIRM: एक था टाईगर सीक्वल के बाद...सलमान करेंगे ये ब्लॉकबस्टर रीमेक!

सलमान खान ने तय कर लिया है कि टाईगर ज़िदा है के बाद वो कौन सी फिल्म करने वाले हैं और फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है। कम से कम सलमान ने ऐसा रोल कभी नहीं किया है।

सलमान खान के साथ आजकल वो देर आए दुरूस्त आए वाली कहावत काफी सटीक बैठ रही हैं। 50 साल में ही सही पर उन्होंने अपनी फिल्मों की कहानी और किरदार पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और सलमान के नए प्रोजेक्ट के बारे में सुनकर तो हर किसी के कान खड़े हो जाएंगे।

कारण ये है कि ऐसा रोल आज तक सलमान खान ने किया ही नहीं है। दरअसल, सलमान खान एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर रीमेक में दिखने वाले हैं और इस फिल्म को भी डायरेक्ट करेंगे अली अब्बास ज़फर।

salman-khan-star-in-ode-to-my-father-remake

फिल्म को भारत की कहानी में ढाला जाएगा और इसकी पृष्ठभूमि होगी भारत - पाकिस्तान विभाजन। फिल्म की कहानी होगी एक ऐसे आदमी की जो बचपन में विभाजन का दर्द झेलता है पर अपने परिवार को हमेशा साथ रखने का वादा करता है।
[#Wrong: सलमान खान को ऐसा नहीं करना चाहिए था...कतई नहीं!]

इस वादे को पूरा करने में उसे 60 साल लग जाते हैं और 60 साल में कितना कुछ बदल जाता है, यही फिल्म का मूल होगा। गौरतलब है कि सलमान ने इतना ज़्यादा गंभीर किरदार कभी नहीं निभाया है।

बजरंगी भाईजान में भी भले ही सलमान की कहानी गंभीऱ थी पर उनका किरदार वही हंसता खेलता किरदार था जो सलमान अकसर निभाते हैं।
[एक कैटरीना काफी नहीं थी...जो सलमान दो और कैटरीना ले आए!]

ऐसे में ये किरदार सलमान के लिए एक एक्सपेरिमेंट होगा। और देखना है कि उनका ये एक्सपेरिमेंट लोगों को कितना पसंद आता है। गौरतलब है कि सलमान के नाम के साथ 10 सीक्वल जुड़ चुके हैं, कुछ बन रहे हैं, कुछ प्लान में हैं और कुछ अफवाहें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X