10 का दम में श्रीदेवी-बोनी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी सोनी टीवी के गेम शो दस का दम 2 में दिखाई देंगी। श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर भी नजर आएंगे।
श्रीदेवी बहुत समय से पर्दे से गायब है। बोनी कपूर की फिल्म वांटेड के प्रमोशन के लिए श्रीदेवी 10 का दम में नजर आने वाली है।
फिल्म में सलमान खान, आयशा टाकिया मुख्य भूमिकाओं में है। इस शो में आयशा टाकिया और प्रभुदेवा भी भाग लेंगे। यह शो आगामी शनिवार को 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। वांटेड इस शुक्रवार को रीलिज होने वाली है। अगर श्रीदेवी के बारे में बात करें तो आखिरी बार सन् 1999 में मलयालम फिल्म देवारागम में दिखाई थी। वहीं हिंदी फिल्म कौन सच्चा कौन झूठा उनकी आखिरी फिल्म थी।
10 ka dum ayesha takia आयशा टाकिया दस का दम बोनी कपूर वांटेड श्रीदेवी सलमान खान boney kapoor parbu deva salman khan sridevi wanted


Click it and Unblock the Notifications