PIC: एक ही फिल्म के सेट पर सलमान खान, अजय देवगन.. साथ साथ!

सलमान खान ने जोधपुर में बादशाहो के सेट पर जाकर अजय देवगन से खास मुलाकात की। बता दें, दोनों एक्टर्स के बीच अनबन की खबरें तेज हो रही थी।

By Neeti

पिछले कुछ दिनों से सलमान खान और अजय देवगन के बीच अनबन की खबरें काफी तेज हो रही थी। वजह बताई जा रही थी कि दोनों एक्टर्स एक ही मुद्दे पर फिल्म बना रहे हैं- सारागढ़ की लड़ाई। सलमान के लिए लिखी गई अजय देवगन की चिट्ठी भी काफी सुर्खियों में छाई रही।

Salman khan

लेकिन बता दें, दोनों एक्टर्स के बीच सब नॉर्मल है.. विश्वास नहीं होता तो खुद ही देख लें यह तस्वीर। जी हां, कोर्ट में पेश होने के लिए जोधपुर गए सलमान खान ने फिल्म बादशाहो के सेट पर जाकर अजय देवगन से खास मुलाकात की और यह तस्वीर वहीं ली गई है।

ALERT: ना अक्षय, ना शाहरूख.. 2018 की धमाकेदार शुरुआत करेंगे ये STAR

अजय देवगन और सलमान खान के बीच क्यों हुई थी प्रॉब्लम:

यह सब जानते हैं अजय देवगन अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट सन्स ऑफ सरदार पर जल्द काम शुरु करने वाले हैं। यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। लेकिन हाल ही में करण जौहर और सलमान खान ने मिलकर एक फिल्म की घोषणा की, जिसमें बतौर मेनलीड होंगे अक्षय कुमार। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म भी सारागढ़ी की लड़ाई पर ही आधारित होगी।

सूत्रों के अनुसार, इस खबर से अजय देवगन बहुत ही परेशान हो गए थे, खासकर सलमान खान के साथ। क्योंकि वे दोनों काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं। लिहाजा, अजय ने सलमान खान को एक मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने सलमान को ऐसा ना करने की गुजारिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X