आखिर क्यों चर्चा में है Salman Khan की अंगूठी? सगाई की अफवाहों के बीच जानें सच्चाई

Salman Khan

सलमान खान का स्टारडम कुछ ऐसा है कि वो अगर अपनी हेयरस्टाइल भी बदलते हैं तो खबरों में आ जाते हैं। सलमान खान अपने लुक्स से लेकर छोटी से छोटी बातों के लिए ट्रेंड करने लगते हैं। एक बार फिर सलमान खान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान इस बार अपनी अंगूठी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

सलमान खान के बारे में ये तो सभी जानते हैं कि वो अपनी लकी ब्रेसलेट को हमेशा पहने रहना पसंद करते हैं। सलमान खान का ब्रेसलेट भी सालों से लड़कों की ट्रेंडिंग ज्वेलरी में शामिल हो गया है। लेकिन आईफा 2023 (IIFA Awards 2023) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान के साथ उनकी अंगूठी ने भी महफिल लूट ली। सलमान खान यूं तो ब्रेसलेट में नजर आते हैं लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिल फिंगर में वो रिंग भी पहने नजर आए।

बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर कयास लगने का दौर शुरू हो गया है कि, कहीं सलमान खान ने सगाई तो नहीं कर ली है। कई यूजर्स आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरों पर इसे उनकी सगाई की अंगूठी बताने लगे लेकिन, जल्द ही सच्चाई भी सबके सामने आ गया। कई फैन क्लब ने सलमान खान की रिंग में तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें आप भी उन्हें अंगूठी पहने देख सकते हैं।

नहीं हुई सलमान खान की सगाई

नहीं हुई सलमान खान की सगाई

हालांकि, ये पढ़कर सलमान खान के फैंस का दिल टूट सकता है लेकिन, सच यही है कि सलमान खान की सगाई नहीं हुई है। गौर करने वाली बात यह भी है कि सलमान खान ने सगाई की उंगली में नहीं बल्कि मिडिल फिंगर में रिंग पहन रखा था।

क्या भाईजान की है लकी रिंग

क्या भाईजान की है लकी रिंग

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की यह लकी रिंग है जिसे सलीम खान ने अपने सभी बच्चों को दी है। अरबाज खान भी यह रिंग पहने नजर आ चुके हैं। हालांकि, इस रिंग की असल सच्चाई क्या है ये तो वाकई सिर्फ सलमान खान ही बता सकते हैं लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है कि उनकी रिंग खबरों में छा गई है।

छा गए सलमान खान

छा गए सलमान खान

सलमान खान आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिल्कुल डैशिंग अंदाज में नजर आए। सलमान खान ने इस दौरान स्ट्रिप्ड ग्रे रंग का सूट और ऑलिव ग्रीन शर्ट पहन रखा था। सलमान खान इस लुक में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट

सलमान खान के काम की बात करें तो फिलहाल वो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान 'टाइगर 3', 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आएंगे। बता दें कि 2023 में दोनों फिल्में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X