गणपति पूजा के बाद सिगरेट पी रहे थे सलमान खान, तस्वीरें वायरल, फैन्स ने कहा शर्म करो
सलमान खान कहीं पर हों और आस पास कंट्रोवर्सी ना हो, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। और अब ताज़ा कारनामा हुआ, सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति पूजन पर। इस गणपति पर सलमान खान की आरती करते तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। लोगों ने जमकर सलमान की तारीफ भी की।
इसके थोड़े समय बाद इसी पूजा के दौरान या बाद की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जहां सलमान खान अतुल अग्निहोत्री और बॉडीगार्ड शेरा के साथ सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। बस फिर क्या था, सलमान खान पर फैन्स का गुस्सा फूटना ही था।

कुछ ने सलमान खान को शर्म करने को कहा तो कुछ का कहना था कि अगर वो हिंदु धर्म की इज़्जत नहीं कर सकते तो ढोंग करने की क्या ज़रूरत है। लोगों ने सलमान खान की मां सुशीला और पिता सलीम के दो अलग धर्मों पर भी चुटकियां लेने का मौका नहीं छोड़ा।
वहीं बाकी लोगों ने धर्म को बीच में नहीं लाया लेकिन साफ कहा कि सार्वजनिक तौर पर वैसे भी सिगरेट सेवन नहीं करना चाहिए। और देखा जाए तो सिगरेट का सेवन तो कैसे भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होता है। लोगों ने सलमान से सवाल भी किया कि वो जिम करके स्वस्थ रहने की सलाह कैसे दे सकते हैं जब वो खुद सिगरेट का सेवन कर रहे हैं।
खैर, डेढ़ दिन के त्योहार में सलमान खान हीरो बनते बनते विलेन बन गए। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सलमान खान पहले भी Good Boy से Bad Boy तक का सफर तय कर चुके हैं। हम आपको बताते हैं, क्यों और कैसे -


Click it and Unblock the Notifications












