..................... salman khan spotted chilling in a dubai mall video goes viral - Hindi Filmibeat

भारत की शूटिंग के पहले दुबई में आराम करते नजर आए सलमान खान, Video वायरल

By Salman

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा बिजी कलाकारों में से एक है और वो लगातार पूरे साल काम करते रहते है। ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि वो टीवी पर भी सबसे ज्यादा नजर आते है। बता दें कि हाल ही में रेस 3 की शूटिंग और दबंग टूर खत्म किया है इसके बाद वो भारत की शूटिंग शुरु करने वाले है। ऐेसे में सुपरस्टार भी आराम करना चाहेगा क्योंकि कोई भी लगातार काम करते करते थक जाता है। बता दें कि सलमान खान इन दिनो दुबई में है और चिल करते हुए नजर आ रहे है।

जी हां हाल ही में सलमान खान की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो आराम फरमाते हुए नजर आ रहे है। गौरतलब है कि भारत का मुहूर्त शॉट हो चुका था और अब फिल्म काफी फ्लों में स्टार्ट होने वाली है।

salman khan, bharat, सलमान खान, भारत

इसके पहले सलमान खान ने सोचा होगा कि चलो कुछ समय आराम के भी बिता लेते है। बता दें कि सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है..

जिसमें वो दुबई के एक मॉल में टहल रहे है तो कहीं पर बैठकर मोबाइल में व्यस्त नजर आ रहे है। इस वीडियो को प्लेनेट सलमान नाम के किसी फैन ने अपलोड किया है जो कि काफी शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में वो मॉल में टहल रहे है और उनके बॉडीगार्ड्स उनके आसपास नजर आ रहे है। बता दें कि भारत की तैयारी कर रहे सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा काफी समय के बाद नजर आने वाली है..

दिशा पटानी का नाम भी इस फिल्म के लिए सामने आ चुका है। बता दें कि फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे तो वहीं फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री करते हुए नजर आने वाली है।

इस फिल्म के लिए अतुल अग्निहोत्री काफी समय तक इंतजार किया है क्योंकि सलमान खान के पास डेट्स नहीं थी और फाइनली इस फिल्म की शुरुआत हो चुकी है।

सलमान और अली जब भी साथ आते है कोई ना कोई धमाल ही करते है। अब देखना ये है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद लोगों का क्या रिसपॉस रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X