दूल्हा ना सही बाराती तो बन गये सलमान!

सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जो एक बार किसी भी रिलेशनशिप में कमिटमेंट कर दें तो फिर वो जिंदगी भर उस रिश्ते को निभाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता उन्होंने बनाया श्वेता रोहिरा के साथ। श्वेता रोहिरा काफी साल पहल सलमान खान के घर में घुस गयीं ताकि वो सलमान को राखी बांध सकें।

Salman Khan spotted at Pulkit Samrat marriage

सलमान ने राखी तो बंधवाई साथ ही ये भी कहा कि वो ये रिश्ता जिंदगी भर निभाएंगे। इस रिश्ते को निभाते हुए सलमान खान ने श्वेता के ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट को फिल्मों में चांस भी दिलाया और उसके बाद जब पुलकित और रोहिरा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे तो सलमान उनकी शादी में भी शामिल हुए बाराती बनकर।

सोमवार को पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा शादी के साथ फेरों में बंध गये और सलमान खान अपनी इस राखी बहन की शादी में शामिल होकर उसे अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। सलमान खान के आने से जैसा कि स्वाभाविक है कि शादी सम्मिलित मेहमान काफी खुश और हैरान रह गये। लेकिन सभी इस बात से खुश थे कि सलमान ने अपने भाई के रिश्ते का सम्मान करते हुए अपनी बहन श्वेता की शादी में आकर शिरकत की।

सलमान जो कि अपने कोर्ट केस और साथ ही फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं वो अपने रिश्तों के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। इसी बात से पता चलता है कि सलमान खान सच में एक बार जो कमिटमेंट कर देते हैं तो फिर उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X