जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भी खुले आम सफर कर रहे हैं सलमान खान, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान संग आए नजर

Salman Khan

Salman Khan Spotted at Mumbai Airport with Zeeshan Siddique: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि सलमान खान इन दिनों बिग बॉस सीजन 18 होस्ट कर रहे हैं।

इस शो के अलावा सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन इसके बाद भी सलमान खान अपना कोई काम नहीं रोकते। आज तड़के सुबह सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह भी अपने दोस्त बाबा सिद्दीकी के बेटे के साथ। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जीशान के साथ सफर करते नजर आए
जी हां, इन धमकियों के बाद भी सलमान खान को सरे आम सफर करते देख गया। आज तड़के सुबह सलमान खान ब्लैक शर्ट, जींस और कैप लगाए एयरपोर्ट पर नजर आए, लेकिन वह अकेले नहीं थे। सलमान खान के साथ ही उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी नजर आए। वीडियो देखकर लगता है कि जैसे कि जीशान और सलमान खान साथ में किसी काम से सिलसिले में दूसरे देश जाते नजर आ रहे हैं। भाईजान के साथ ही उनका वफादार बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहा है।

बेखौफ घूम रहे हैं सलमान खान
आपको बात दें सलमान खान को लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अप्रैल में तो उनके घर गलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमकर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद से सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान से माफी मंगवाने के लिए उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग करवाई। तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स बाबा सिद्दीकी को बचा नहीं सके। अपने दोस्त के चले जाने का गम सलमान खान को सबसे ज्यादा है। इसीलिए सलमान अपने दोस्त के बेटे जीशान के साथ अच्छा बॉन्ड रखते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X