भारी सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, लुक देखकर नेटिजन्स बोले- 'ये क्या हाल बना रखा है..'

Salman Khan Trolled: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ ही वक्त पहले फिल्म की पहली झलक रिलीज की गई, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। खासकर सललमान खान को एक बार फिर टाइगर के अंदाज में देखने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच दबंग खान को मुंबई के प्राइवेट कलीना एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। जहां वो भारी सिक्योरिटी के बीच दिखे। बता दें, कुछ महीनों पहले एक गैंगस्टर द्वारा सुपरस्टार को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
भारी सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर दिखे सलमान
सलमान खान के साथ एयरपोर्ट पर उनके बाडीगॉर्ड शेरा भी दिखे। इस मौके पर सलमान ने ग्रे रंग की शर्ट के साथ-साथ रंगीन पैच वाली काली जींस पैंट पहन रखी थी। सलमान अपनी SUV से एयरपोर्ट तक पहुंचे, उन्होंने वहां पैपराजी को पोज दिया और फिर अंदर चले गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो पर एक ओर जहां कुछ फैंस सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर बातचीत करते दिखे। वहीं, कुछ ने सुपरस्टार को उनके लुक के लिए ट्रोल कर दिया। दरअसल, अपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियो में सलमान थोड़े बेडौल नजर आ रहे हैं, साथ ही वो गंजे भी दिख रहे हैं। जिसे लेकर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।
नेटिजन्स सलमान खान के फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, "सलमान से ज्यादा फिट तो शेरा नजर आ रहा है।" वहीं, दूसरे ने उनके जींस का मजाक उड़ाते हुए लिखा- "घर पर पेंट का डब्बा खुला रह गया था क्या.."


Click it and Unblock the Notifications