सलमान खान की फिल्म 'राधे' का धमाकेदार क्लाईमैक्स- 20 मिनट के लिए 7.5 करोड़ करेंगे खर्च
2020 ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई अभी से सुर्खियों में हैं। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होने वाली है, जहां सलमान अपने दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। सलमान खान ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि ये फिल्म एक्शन के मामले में 'वांटेड' की बाप है।
बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का क्लाईमैक्स धमाकेदार होने वाला है और सिर्फ क्लाईमैक्स पर सलमान खान 7.5 करोड़ खर्च करने वाले हैं। यह लगभग 20 मिनट लंबा सीन होगा, जहां सलमान खान और रणदीप हुडा एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। क्लाइमैक्स में हैवी वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा ये जा रहा है कि इसके लिए मेकर्स वही तकनीक इस्तेमाल करेंगे जो वे बाहुबली के पार्ट 1 और पार्ट 2 में इस्तेमाल की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications