OMG..सलमान खान ..जुड़वा 2..और एक स्पेशल सांग ..SUPER HIT ..

टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान जुड़वा 2 के लिए एक खास सांग की तैयारी करेंगे। इसके लिए वह शूटिंग खत्म करके मुंबई के लिए रवाना होंगे।

By Prachi Dixit

इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में सलमान खान की टाइगर जिंदा है का नाम सबसे ऊपर है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने अपनी बाकी की फिल्मों से बेहद जुदा तरीके की प्लानिंग की है। फिर चाहे वह एक्शन हो या किरदार।

ऐसा माना जा रहा है कि एक्शन के लिहाज से टाइगर जिंदा है उनकी बाकी की फिल्मों की तुलना में बेहद कठिन है। लेकिन इसके साथ एक और फिल्म है जो सलमान खान के फैंस के लिए इस साल की सबसे यादगार फिल्म होने वाली है।

वो है सलमान खान की फिल्म जुड़वा का सीक्वल जुड़वा 2। डेविड धवन की इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करने वाले हैं। इस कैमियो के साथ वह एक स्पेशल सांग की भी तैयारी करेंगे।

Salman Khan,Varun Dhawan

मिली खबर के अनुसार सलमान खान जुड़वा 2 के लिए एक खास सांग पर परफॉर्म करेंगे। इसकी तैयारी वह टाइगर जिंदा है के अपने हिस्से का पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद करेंगे।

हालांकि जुड़वा 2 की शूटिंग लंदन में हो रही है। सलमान इस गाने की शूटिंग के लिए लंदन नहीं जायेंगे। बल्कि मुंबई के महबूब स्टूडियो में यह पूरा गाना फिल्माया जाएगा। खबर है कि इस गाने में सलमान खान के साथ वरूण धवन भी उनकी ताल से ताल मिलाते हुए नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि यह साल बेहद ही खास है। तरफ बिग स्टार की फिल्में तो दूसरी तरफ इन बड़े स्टार के कैमियो है। चलिए देखते हैं , उन बड़ी फिल्मों की झलक जिनमें बॅालीवुड के कई नामी चेहरे कैमियो करते हुए नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X