धाकड़ को लेकर सलमान खान ने किया ये बड़ा काम, कंगना बोलीं- दबंग हीरो, सोने जैसा दिल
कंगना रनौत की धाकड़ फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान का साथ मिल गया है। कंगना रनौत को हमेशा से इस बात की शिकायत रही है कि बॅालीवुड इंडस्ट्री से उन्हें कभी कोई बड़ा सपोर्ट नहीं मिला है। सलमान खान ने कंगना की इस शिकायत को दूर कर दिया है। कंंगना रनौत की धाकड़ फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया।
Recommended Video

कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म धाकड़ में हॉलीवुड स्तर का एक्शन करते हुए नजर आयेंगी। बॅालीवुड के दबंग सलमान ने कंगना रनौत की धाकड़ का ट्रेलर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। सलमान ने कंगना रनौत की धाकड़ फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है कि टीम धाकड़ को बहुत शुभकामनाएं।

कंगना रनौत ने की सलमान खान की तारीफ
सलमान ने इसके साथ कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल, निर्माता सोहेल मकलाई को टैग किया है। कंगना रनौत ने सलमान खान के इस कदम की सराहना करते हुए खुशी जताई है।

सलमान खान ने की कंगना की तारीफ
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि थैंक यू मेरे दबंग हीरो। जिनका दिल सोने जैसा है। मैं अब कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं। पूरी धाकड़ टीम की तरफ से आपका शुक्रिया।

सलमान खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत
कंगना रनौत ने सलमान खान के इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने सलमान खान की ईद पार्टी को लेकर कहा था कि वहां पर सभी धाकड़ की ट्रेलर की तारीफ कर रहे थे।

कंगना ने उठाया था सवाल
लेकिन जब आपको ट्रेलर पसंद आया है तो आप सभी इतने छिपे हुए क्यों हैं। बता दें कि सलमान खान और अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया


Click it and Unblock the Notifications