Dabangg 3: सलमान खान को सता रहा है ये डर, शूटिंग पर बैन कर दिया मोबाइल !
दबंग 3 के लिए सलमान खान ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह लंबे समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसी खबर है कि वह फिल्म की काफी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अभी वह एक स्पेशल शूट की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए सलमान खान ने सेट पर मोबाइल फोन बैन करवा दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने ये फैसला अपने खास दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी के लिए लिया है। टाइम्स ने अपनी स्पेशल रिपोर्ट में ये बताया है कि कॅाप ड्रामा फिल्म दबंग 3 के सेट से हाल ही में कई तस्वीरें लीक हुई हैं।

सलमान अब रिलीज से पहले फिल्म के इस स्पेशल पार्ट यानी कि यंग चुलबुल पांडे के लुक को लीक नहीं करवाना चाहते हैं। खासकर महेश मांजरेकर की बेटी सई के लुक को पूरी तरह से छिपाने की कोशिश की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications