WOW.. जब सलमान खान ने दिया कैटरीना कैफ को 'स्पेशल' तोहफा..
[बॉलीवुड न्यूज] बिग बॉस 9 के सेट पर सलमान खान और कैटरीना कैफ को यूं साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। हों भी क्यों न.. काफी कम मौके ही आते हैं, जब सलमान- कैट साथ में हंसी मजाक करते दिख जाते हैं। बिग बॉस फिनाले का दिन कुछ वैसा ही रहा।
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन सलमान भाई को इन खबरों से कोई लेना- देना नहीं। बिग बॉस में कैट- सलमान की दोस्ती को देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें किसी और फिक्र है।
सलमान खान से हो रही है हर सुपरस्टार को जलन.. Hint- ऐश
बहरहाल, सलमान को जब यह पता चला कि फिल्म 'फितूर' में आदित्य रॉय कपूर एक पेंटर बने हैं तो उन्होंने आदित्य को कैट की एक तस्वीर बनाने को कहा। खैर, आदित्य सिर्फ कैट की आंख ही बना पाए, जबकि सलमान ने फिर उनके हाथ से पेंसिल लेकर खुद तस्वीर को पूरा किया। हम्म.. कैटरीना के लिए इससे बड़ी गिफ्ट और क्या हो सकती है।
लेकिन इस मस्ती भरे माहौल में एक दिल जरूर जल रहा था.. वह हैं लूलिया वंतूर.. जी हां, जब सलमान कैटरीना के साथ गप्पें मार रहे थे, लूलिया बिग बॉस में ऑडियंस के साथ बैठीं थी। अब सलमान- कैट की नजदीकियां देखक उन्हें कैसा लग रहा होगा, यह शायद समझने की बात है।
बहरहाल, यहां देखते हैं सलमान- कैटरीना की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

