Salman Khan ने अपने फैंस को दिया ईद का धांसू तोहफा, कर दी ये खास अनाउंसमेंट

Salman Khan

Salman Khan Movie Announcement: सालों से, ईद हमेशा से बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की रिलीज का पर्याय रही है। 'भाईजान' के कट्टर फैंस हमेशा से ईद पर एक धमाकेदार रिलीज का इंतजार करते रहे हैं। लेकिन इस साल, ईद का स्लॉट अक्षय कुमार और अजय देवगन ने ले लिया है क्योंकि उनकी दो बड़ी फिल्में, 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' आज स्क्रीन पर आ गईं। लेकिन सलमान ने अपने फैंस को नाराज नहीं किया है।

इससे पहले लगभग हर साल ईद की धूम सलमान खान के नाम रही है। खबरें हैं कि सल्लू भाई ईदी के तौर पर अपने फैंस के लिए अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। सलमान खान ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म का नाम 'सिकंदर' रखा गया है और यह ईद 2025 पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस प्रोजेक्ट का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक मैसेज में, सुपरस्टार ने अपने फैंस को ईद के त्योहार के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ-साथ अजय देवगन की 'मैदान' को सिनेमाघरों में देखने के लिए कहा।

मुरुगादॉस को 'गजनी', 'थुप्पाक्की', 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'सरकार' जैसी फेमस तमिल और हिंदी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने इससे पहले सलमान की 2014 की फिल्म 'जय हो' की स्क्रिप्ट लिखी थी, जो मुरुगादॉस की तेलुगु हिट 'स्टालिन' की रीमेक थी।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान को हाल ही में उनकी टाइगर सीरीज़ के तीसरे भाग टाइगर 3 में देखा गया था। कथित तौर पर, वह अगली बार डायरेक्टर विष्णुवर्धन की आने वाली फिल्म 'द बुल' में दिखाई देंगे। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है। उनकी झोली में शाहरुख खान के साथ टाइगर वर्सेस पठान भी है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X