दबंग 3- शूटिंग के दौरान शिवलिंग के अपमान को लेकर सलमान खान का आया बड़ा बयान
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं और फिल्म विवादों में भी घिरती नजर आ रही है। बता दें कि पहले शूटिंग के दौरान साधुओं के डांस ने विवाद खड़ा किया और शिवलिंग इसका कारण बना हुआ है। दरअसल शूटिंग के दौरान शिवलिंग के ऊपर लकड़ी का एक तख्त रखा दिख रहा है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर जब विवाद बढ़ गया तो सलमान खान को आकर बयान देना पड़ा और सारी बातें क्लियर हो गईं।
सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि "शिवलिंग के ऊपर कंपनी के लोगों ने तख्त इसलिए रख दिया होगा कि उसे कोई नुकसान नहीं हो। हालांकि, दोपहर में तखत हटा लिया गया।

"सलमान ने कहा कि हमारा सेटअप उत्तरप्रदेश में लगने वाला था। दो महीने पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि आप इंदौर से हैं, इसलिए मप्र में फिल्म की शूटिंग करें। फिर महेश्वर का चयन किया।"
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म दबंग 2 के लिए कानपुर लोकेशन चुनी गई थी और इस फिल्म को भी यूपी में ही फिल्माना था जो कि नहीं हो पाया। गौरतलब है कि सलमान खान ने कहा कि वो सोशल मीडिया पर इसलिए फोटो पोस्ट कर रहें हैं ताकि महेश्वर का नाम हो।


Click it and Unblock the Notifications











