Radhe- सलमान खान बोले 'जब आप खून पसीना बहाते हैं तो लोग आपकी तारीफ करते हैं'
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर काफी छाए हुए हैं और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज शानदार कमाई कर रही है। इसके अलावा जैसे व्यूज उनको ओटीटी पर देखने को मिले हैं वो काबिले तारीफ है। सलमान खान की बात करें तो इसके पहले उनकी फिल्म ट्यूबलाइड, रेस और दबंग 3 आईं थी, जिनको इतना ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। कमाई को छोड़ दें तो लोगों ने इन फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया था।
हालांकि राधे एक एक्शन फिल्म है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सलमान खान ने हाल ही में राधे को लेकर कहा है कि लोग आपके खून पसीने की सराहना करते हैं। उन्होने कहा है कि जब आपकी फिल्में फ्लॉप होती हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

इसके बाद अब आप निखरकर आते हैं तो आपकी सराहना होती है। सलमान खान की उम्र भले ही इतनी है लेकिन राधे में उनके लुक्स की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है।
सलमान खान ने इस फिल्म शानदार एक्शन और हमेशा की तरह मजेदार डांस किया है। हालांकि फिल्म लगातार चल रही है और पे पर व्यू के सिस्टमसे देखी जा रही है। सलमान खान के साथ फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी नजर आई हैं।
इनके अलावा रणदीप हुड्डा निगेटिव रोल में हैं और जैकी श्रॉफ ने अच्छा काम किया है। सलमान खान इसके बाद फिल्म अंतिम, किक 2 और टाइगर 3 जैसी फिल्मों की हिस्सा बनने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications