..................... Salman Khan speaks on his stardom and young Superstars! युवा स्टार्स और स्टारडम को लेकर सलमान खान का बड़ा बयान, खुश हो जाएंगे फैंस! - Hindi Filmibeat

युवा स्टार्स और स्टारडम को लेकर सलमान खान का बड़ा बयान, खुश हो जाएंगे फैंस!

सुपरस्टार्स के रेस की बात करें तो एक के बाद एक कई सुपरस्टार्स 90 के दशक में देखने को मिले थे लेकिन इस वक्त ऐसा कोई नहीं है। उस वक्त बॉलीवुड के तीन खान.. शाहरुख, सलमान और आमिर ने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ हिंदी फिल्म उद्योग पर राज किया था। इस लिस्ट में इस वक्त ऋतिक रोशन भी थे हम ऐसा कह सकते हैं। लेकिन आने वाले समय में ये सितारे स्टार रहेंगे या नहीं इस पर सलमान खान का एक बड़ा रिएक्शन सामने आया था।

सलमान खान इस दौरान ईटाइम्स से बातचीत कर रहे थे। सलमान खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के युग में सुपरस्टारडम के युग के बारे में बात की थी। इस दौरान सलमान खान ने खुलकर कहा कि..

salman khan, सलमान खान

"हम जाएंगे, कोई और आएगा। मुझे नहीं लगता कि सितारों का युग जाएगा। यह कभी नहीं जाएगा। यह हमेशा रहेगा। यह अब बहुत सी चीजों पर निर्भर करता है, फिल्मों का चयन, वास्तविक जीवन में आप क्या हैं और भी बहुत कुछ। यह चीजों का एक पूरा पैकेज है। इस युवा पीढ़ी के पास अपना सुपरस्टारडम होगा।"

आगे क्या बोले सलमान खान?

आगे क्या बोले सलमान खान?

सलमान खान का ये बयान चर्चा में है। इसके अलावा उन्होने कहा कि.. "मैं यह भी सुन रहा हूं, 'की स्टार का जमाना खत्म होगा'। मैं पिछली चार पीढ़ियों से यह सुन रहा हूं, 'की ये पिछली पीढ़ी है। लेकिन हम अपना स्टारडम युवा पीढ़ी को आसानी से नहीं लेने देंगे। उन्हें हम ये नहीं सौंपेंगे। 'मेहनत करो भाई, पचास प्लस में मेहनत कर ही रहें हैं तो आप भी मेहनत करो।''

 बेबाकी के लिए जाना जाता है

बेबाकी के लिए जाना जाता है

सलमान खान को उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है और देखा जाता है कि वो काफी आसानी से किसी से नहीं मिलते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा होता दिख रहा है जो कि पहले कभी नहीं हुआ।

सलमान खान के साथ नजर आए

सलमान खान के साथ नजर आए

कई ऐसे लोग सलमान खान के साथ नजर आए जिनको लेकर खबरें थीं कि उनकी सलमान खान से नहीं पटती है। इस लिस्ट में एक नाम जॉन अब्राहम का भी है।

अंतिम को लेकर बिजी हैं

अंतिम को लेकर बिजी हैं

बता दें कि सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म अंतिम को लेकर बिजी हैं जो कि 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा टाइगर 3, किक 2 और भाईजान में वो नजर आने वाले हैं।

राधे का हिस्सा बने थे

राधे का हिस्सा बने थे

आखिरी बार वो राधे का हिस्सा बने थे और इस एक्शन फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होकर धमाका कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X