सलमान खान करेंगे साउथ मेगास्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म, 'गॉड फादर' के लिए दी हरी झंडी- तगड़ी डिटेल!
सलमान खान और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होगा। हर कोई ऐसी मेगास्टार जोड़ी को देखने के लिए बेकरार होगा। लेकिन अब फैंस की ये ख्वाहिश पूरी होती दिखाई दे रही है। खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ने तेलुगू फिल्मों के दिग्गज मेगास्टार चिरंजीवी के साथ काम करने के लिए हामी भर दी है और उन्होंने डेट्स भी दे दी है।
पिछले कुछ दिनों से खबरें लगातार आ रही थी कि चिरंजीवी की आने वाली मेगा फिल्म गॉड फादर में सलमान खान भी नजर आ सकते हैं। लेकिन अब ये कंफर्म होता नजर आ रहा है। दरअसल लेट्स ओटीटी ग्लोबल ट्विटर हैंडल पर इस खबर की पुष्टि करते हुए पोस्ट किया गया है।

इस पोस्ट की मानें तो सलमान खान को चिरंजीवी की फिल्म गॉड फादर फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। अब सलमान खान की ओर से डेट्स अलॉट कर दी गई हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अगर ये खबर सही निकली तो सलमान खान और चिरंजीवी एक साथ फिल्म में धमाल मचाते नजर आएंगे।
अभिनेता चिरंजीवी पहले ही गॉड फादर फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। फिल्म का शानदार पोस्टर भी सामने आ चुका था। ये मलयालम फिल्म लुसिफर की तेलुगू रिमेक है जिसमें कई बड़े नाम जुड़ते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान का टॉलीवुड डेब्यू
अभी तक सलमान खान साउथ की फिल्म के हिंदी वर्जन में तो काम कर चुके थे लेकिन अब साउथ डेब्यू की भी वह तैयारी करते नजर आ रहे हैं। यदि चिरंजीवी संग सलमान खान नजर आए तो ये उनका टॉलीवुड डेब्यू होगा।

लुसिफर फिल्म
बता दें मलयालम फिल्म लुसिफर में मशहूर अभिनेता मोहनलाल लीड रोल में थें जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया था। अब तेलुगू में बनने वाली फिल्म गॉड फादर को मोहन राजा डायरेक्ट करेंगे तो वहीं राम चरण, आर बी चौधरी व एन वी प्रसाद प्रोड्यूस करेंगे।

जब चिरंजीवी के बर्थडे पर सलमान खान ने लगा दी थी स्टेज पर आग
सलमान खान और चिरंजीवी दोनों ही एक दूसरे के काफी करीबी हैं। चिरंजीवी के 60वें जन्मदिन पर सलमान खान भी हैदराबाद पहुंचे थे और उन्होंने चिरंजीवी के हिट गानों पर परफॉर्म भी किया था।

सलमान खान कहां बिजी हैं
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकरल बिजी चल रहे हैं। कैटरीना कैफ के साथ रूस में इसकी शूटिंग भी होनी है। इसके बाद वह कभी ईद कभी दिवाली प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications