सलमान-सूरज के मिलन को संगीत देंगे हिमेश रेशमिया

Salman Khan and Sooraj upcoming movie will have Himesh music
सूरज बड़जातिया और सलमान खान का बहुत पुराना रिश्ता है। सूरज बड़जातिया और सलमान खान ने साथ में मिलकर मैंने प्यार किया, हम आपको हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी कई सुपरहिट फिल्म दी हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से ये जोड़ी एक साथ फिल्मों में नज़र नहीं आई। लेकिन इतने लंबे समय के अंतराल के बाद अब एक बार फिर से सलमान खान और सूरज बड़जातिया की जोडी साथ में सूरज बड़जातिया की अगली फिल्म में काम कर रही है। इस फिल्म के लिए सूरज बड़जातिया ने हिमेश रेशमिया को संगीत देने के लिए साइन किया है।

ये फिल्म जिसका अभी तक नाम नहीं सोचा गया है 2014 में फ्लोर पर जाएगी निर्माताओं ने सोचा है कि साल 2015 की दीवाली पर इस फिल्म को रिलीज किया जाए। सूरज बड़जातिया कि इस फिल्म में पूरे 15 साल बाद सलमान खान नज़र आएंगे। इससे पहले 1989 में मैंने प्यार किया, 1994 में हम आपके हैं कौन और 1999 में हम साथ साथ हैं जैसी हिट फिल्में देकर ये जोड़ी बॉलीवुड की हिट निर्देशक-एक्टर की जोड़ी बन गयी थी। राजश्री प्रोडक्शन की टीम ने कंफर्म करते हुए कहा है हिमेश रेशमिया इस फिल्म में संगीत देंगे और इरशाद कामिल फिल्म के गाने लिखेंगे।

वैसे तो सूरज बड़जातिया और हिमेश रेशमिया दोनों के संगीत की पसंद बिल्कुल अलग है जहां एक ओर सूरज को ट्रेडीशनल और इंडियन फोक संगीत और क्लासिकर पसंद है वहीं हिमेश रेशमिया के गानों में इलेक्ट्रिक म्यूसिक और धमाल होता है। लेकिन सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने हिमेश के लिए सूरज को मनाया। सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म किक के लिए भी हिमेश रेशमिया को ही साइन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X