Exclusive- सूरज और सलमान की अगली फिल्म का नाम बड़े भइया नहीं- अनुपम!
सलमान खान और सूरज बड़जातिया की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई है। सलमान खान को प्रेम के नाम से मशहूर करने वाले भी सूरज बड़जातिया ही थे। फिल्म हम आपके हैं कौन ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिये और तभी से सूरज और सलमान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस की हिट जोड़ियों में से एक हो गयी। अब सालों बाद फिर से ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है। फिल्म के टाइटल को लेकर काफी खबरें आ रही हैं लेकिन अनुपम खेर ना आखिरकार ये कंफर्म कर दिया है कि सलमान और सूरज के साथ जो उनकी फिल्म आ रही है उसका टाइटल बड़े भइया नहीं है। अनुपम खेर ने ये भी कहा कि सूरज जब भी फिल्म बनाते हैं उनकी कहानी ही इतनी बेहतरीन होती है कि उसे ना कहा ही नहीं जा सकता।
अनुपम ने बताया जब सूरज उनके सामने अपनी स्क्रिप्ट लेकर आए तो अनुपम ने कहानी पढ़ी और वो बहुत प्रभावित हो गये। उन्होंने तुरंत ही हां कर दी। खबरें ये भी आ रही हैं कि सलमान खान इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कंफर्म बता पाना मुश्किल है। खुद अनुपम खेर ने भी इस फिल्म के बारे में और अपने किरदार के बारे में बताने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि अभी उन्हें इस बारे में कुछ भी बोलने से मना किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












