इतनी बड़ी गड़बड़..COPY किया गया है टाइगर जिंदा है का स्वैग से स्वागतl
बॉलीवुड में म्यूजिक चोरी के पहले भी कई मामले देखे गए हैं लेकिन इस बार बात सलमान खान की फिल्म है। कई बार हम देखते हैं कि धुन हॉलीवुड के गाने या बॉलीवुड के ही किसी गाने से चुराए जाते हैं लेकिन इस बार सलमान खान स्टारर टाइगर जिंदा है के गाने स्वैग से स्वागत के बारे में कहा जा रहा है कि गाने का म्यूजिक चुराया गया है।
कहा जा रहा है कि स्वैग से स्वागत को डीजे कैच के सॉन्ग 'द होर्न्स' से कॉपी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि सलमान का ये गाना या तो डीजे कैच के वर्जन से लिया गया है या फिर इससे प्रेरित है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के म्यूजिक और बीट्स काफी हद तक एक जैसे हैं।

बहरहाल इस पर टाइगर जिंदा है कि टीम ने कोई जवाब नहीं दिया है। सलमान खान के इस गाने को विशाल और नेहा भसीन ने गाया है और इसे कंपोज भी विशाल-शेखर किया है। स्वैग से स्वागत लोगों को काफी पसंद आ रहा है और अब फैन्स फिल्म के अगले गाने का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान की टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है और दर्शक सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी को परदे पर देखने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications