#CONFIRM: दबंग 3 नहीं....ये है सलमान - सोनाक्षी की अगली फिल्म की डीटेल्स

सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान बॉलीवुड की दबंग जोड़ी है और इसका पूरा श्रेय जाता है दबंग की सफलता को। दोनों को फिल्म में दर्शकों ने काफी पसंद किया और जब से दबंग 3 की खबरें आ रही हैं, तब से सोनाक्षी और सलमान की वापसी का इंतज़ार हो रहा है।

तो लीजिए जनाब, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की वापसी तो हो रही है लेकिन फिल्म का नाम दबंग 3 नहीं है। फिल्म का नाम है क्रेज़ी है हम और सलमान - सोनाक्षी ने आईफा के दौरान इसकी शूटिंग भी कर ली है।

salman-khan-sonakshi-sinha-s-next-film-details-are-interesting

क्रेज़ी हैं हम में सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसान्ज्ह नज़र आएंगे और फिल्म में बॉलीवुड अवार्ड शो के पीछे की कहानी बताई जाएगी। सलमान खान ने इसके लिए ना सिर्फ आईफा की ग्रीन कार्पेट पर शूट किया।

बल्कि सलमान और सोनाक्षी ने फिल्म के लिए आईफा स्टेज पर भी एक सीन शूट किया है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर भी कैमियो करते नज़र आएंगे।

इसके अलावा खबरें हैं कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में भी नज़र आएंगे। अरबाज़ खान फाइनल कर चुके हैं कि फिल्म में रज्जो नहीं बदली जाएगी। हालांकि बीच में फिल्म में परिणीति चोपड़ा के होने की खबरें आ रही थीं।

लेकिन अब फिल्म प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा की फेवरिट हैं। लेकिन बहरहाल, सलमान सोनाक्षी की जोड़ी दबंग के लिए तो परफेक्ट है इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X