..................... Salman and Snakshi paired up again in kick | सलमान-सोनाक्षी किक में फिर दिखाएंगे दबंगई - Hindi Filmibeat

सलमान-सोनाक्षी किक में फिर दिखाएंगे दबंगई

Salman-sonakshi
दबंग की हीट जोड़ी यानी सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर निर्देशक शिरीष कुंदर की किक में नजर आएंगे। किक की शूटिंग साजिद नडियाडवाला के निर्देशन में 2012 में शुरू होगी।

सलमान अब लगातार साउथ की फिल्मों पर नज़र गड़ाए बैठे हैं। वांटेड और रेडी के बाद किक उनकी तीसरी साउथ डब मूवी होगी, जिसमें तेजा आ एलेना ने मुख्य भूमिका निभाई है।

सलमान और सोनाक्षी इन दोनों दबंगों को निर्माता अरबाज खान ने दबंग के सीक्वल दबंग-2 के लिए भी साइन किया है, लेकिन सलमान इस समय अपनी फिल्मों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त है और इनकी इसी व्यस्तता के कारण ही दबंग 2 अब 2013 में दर्शकों के बीच आ पाएगी।

निर्देशक शिरीष कुंदर ने हाल ही में अपनी फिल्म जोकर में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा को लिया है। इस फिल्म की शूटींग भी लगभग पूरी कर ली गयी है। सब कुछ समय पर हो गया तो किक का काम भी समय से शुरू हो जाएगा इसके लिए 3डी तकनीक के प्रयोग पर विचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X