सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की कार का भयंकर एक्सीडेंट, नशे में धुत सामने से मारी टक्कर

Aayush Sharma

Aayush Sharma Car Accident: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि जिस वक्त आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट हुआ उस वक्त वो कार में मौजूद नहीं थे और गाड़ी को उनका ड्राइवर चला रहा था।

रिपोर्ट्स के अवुसार यह घटना मुंबई में खार जिम खाना के पास हुई, जहां नशे में धुत एक कार चालक आयुष की कार से टकरा गया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आयुष का ड्राइवर फिलहाल ठीक है। बता दें कि आयुष शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं।

आयुष ने 2018 की फिल्म 'लवयात्री' से अपनी शुरुआत की और आखिरी बार फिल्म 'अंतिम' में नजर आए थे। एक्टर की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है और इस जोड़े के दो बच्चे हैं। बॉलीवुड से न होने के बावजूद आयुष शर्मा ने 2018 में सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म 'लवयात्री' से डेब्यू किया था। सलमान खान को आयुष पर शुरू से ही विश्वास था, इसलिए उन्होंने उन्हें हर मौका दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X