सलमान खान ने बेच दिया अपना घर, भाईजान ने इतने करोड़ में किया आशियाने का सौदा

Salman Khan Sold House: सुपरस्टार सलमान खान ने रियल स्टेट की दुनिया में बड़ी डील क्रैक की है। दरअसल, भाईजान ने मुंबई में मौजूद अपने एक लग्जरी अपार्टमेंट को बेच दिया है। सलमान खान ने एक बार फिर से रियल स्टेट की दुनिया में खरा सौदा किया है।
खबर है कि सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट में मौजूद अपने एक लग्जरी अपार्टमेंट को सेल कर दिया है। SquareYards.com आईजीआर वेबसाइट की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर सलमान के अपार्टमेंट बिक्री की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस घर को 5.35 करोड़ की मोटी कीमत में बेचा है।
सलमान खान का ये अपार्टमेंट मुंबई के रिहायशी इलाके ब्रांदा पश्चिम शिव अस्तम हाईट्स बिल्डिंग में मौजूद था। 122.45 स्क्वायर मीटर वाले स्पेस के साथ इस अपार्टमेंट में तीन गाड़ियों की पार्किंग की जगह भी मौजूद थी। सलमान के इस अपार्टमेंट की सेल के लिए लगी स्टाम्प ड्यूटी 32.01 लाख रही, जबकि रजिस्ट्रेशन चार्ज 30 हजार रहा है।
मालूम हो कि सलमान खान ने काफी समय पहले इस अपार्टमेंट को कम कीमत में खरीदा था और अब 5 करोड़ से ज्यादा में इस संपत्ति को बेचकर उन्होंने मोटा मुनाफा कमाया है। हालांकि, सलमान अभी भी अपने परिवार के साथ बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहेंगे। इसके अलावा उनके पास पनवेल में फार्म हाउस और अन्य कई प्रीमियर प्रॉपर्टी मौजूद हैं।
बतौर अभिनेता सलमना खान की पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम बैटल ऑफ गलवान है और ये भाईजान के करियर के लिए एक अहम फिल्म मानी जा रही है। इस वॉर ड्रामा मूवी से उनका फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है, जिसे देखकर बैटल ऑफ गलवान के लिए ऑडियंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications