#Superhit: सलमान के बैक 2 बैक दो ट्यूबलाइट सरप्राइज़...वो भी एक ही घंटे में
सलमान खान और सोहेल खान ट्यूबलाइट में एक साथ वापस आ रहे है। और फिल्म में दोनों का ब्रोमांस देखने में काफी मज़ा आएगा। और सलमान खान ने दो बैक टू बैक ट्यूबलाइट धमाके कर के और उत्साहित कर दिया है।
सलमान खान और सोहेल खान एक बार फिर ट्यूबलाइट में एक साथ दिखेंगे। जब भी दोनों साथ दिखते हैं, फिल्म चले ना चले, उन्हें साथ में देखने में मज़ा ज़रूर आता है। कबीर खान ने भी माना कि इस रोल के लिए सोहेल से परफेक्ट कोई नहीं था।
वहीं सलमान खान मान चुके हैं वो फिल्म को इतनी अच्छी तरह से और इमोशनल तरीके से इसलिए कर पाए क्योंकि उन्हें सबकुछ रियल लगा। क्योंकि उन्हें सब कुछ सोहेल के लिए करना था। अब सलमान खान भाइयों पर कितनी जान छिड़कते हैं ये तो सब जानते हैं।

सलमान खान ने बैक 2 बैक दो ट्यूबलाइट सरप्राइज़ दिए। एक तो फिल्म की एक तस्वीर है जो फिल्म का अगला गाना है जिसका नाम है नाच मेरी जान और तस्वीर में सलमान खान और सोहेल खान काफी मस्ती करते दिख रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सलमान ने एक और तस्वीर शेयर की। अपनी और सोहेल खान के बचपन की तस्वीर और लिखा कप्तान और उसका भाईहुड।
गौरतलब है कि ट्रेलर में ही सलमान और सोहेल की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है। और सोहेल सलमान को कप्तान बुलाते दिखते हैं। वैसे सलमान दुनिया के भाई कैसे बन गए, इसके पीछे भी सोहेल का ही हाथ है -


Click it and Unblock the Notifications