#JustIn: ट्यूबलाइट के टीज़र से पहले लीक हुई तस्वीर...दोनों खान हीरो एक साथ!
बाहुूबली 2 के बाद अब सलमान खान की ट्यूबलाइट की चर्चा शुरू हो चुकी है। 5 दिनों में फिल्म का टीज़र आ जाएगा लेकिन उससे पहले फिल्म के दोनों खान हीरो की तस्वीर कहीं से लीक हो गई है।
अब बाहुबली से तो दिल नहीं भरा होगा लेकिन पहले थोड़ी देर सलमान खान की ट्यूबालाइट की बात कर लेते हैं। फिल्म का टीज़र 5 दिनों में रिलीज़ होगा और अब इस टीज़र की रिलीज़ से पहले फिल्म के दोनों हीरो की तस्वीर लीक हो गई है।
फिल्म में सलमान खान और सोहेल खान भाई बने हैं और उनकी साथ की तस्वीर बेहद प्यारी है। इस तस्वीर में सोहेल खान एक साईकिल पर सलमान खान को पीछे बैठा कर जा रहे हैं। और साईकिल पर भी आगे लाइट लगी है।

फिल्म से सलमान खान दिमाग से कमज़ोर आदमी की भूमिका में दिखेंगे और इस तस्वीर में उनका ये लुक साफ दिख भी रहा है। अब इस तस्वीर के बाद फिल्म के टीज़र के लिए फैन्स और ज़्यादा उत्साहित हो जाएंगे।
सलमान खान और सोहेल खान इससे पहले मैंने प्यार क्यों किया, मिस्टर एंड मिसेज़ खन्ना और वीर में एक साथ दिख चुके हैं। और दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखना दर्शकों को काफी पसंद है।
फिल्म का टीज़र 5 दिनों में आने वाला है। हालांकि पहले माना जा रहा था कि ये टीज़र बाहुबली से पहले ही रिलीज़ होगा जिससे कि टीज़र को फिल्म के साथ अटैच किया जा सके।
जानिए ट्यूबलाइट से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











