फैन से फोन छीनना पड़ा सलमान खान को भारी, गोवा में बैन, राधे शूटिंग पर खतरा !
सलमान खान का एक वीडियो चर्चा में आ गया है। जहां पर वह गोवा एयरपोर्ट पर फैन के सेल्फी लेने पर फोन छीनते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान गोवा में अपनी ईद रिलीज फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग कर रहे हैं।
गोवा एयरपोर्ट पर सलमान खान को निकलता हुआ देख एक फैन ने बिना उनकी इजाजत लेते हुए तस्वीर लेने की कोशिश की। जिस पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान ने तुरंत उनका फोन छीना।

जिसका वीडियो बीते दिन से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर पर कई लोग सलमान खान को गलत ठहरा रहे हैं। ऐसे में अब सलमान खान की राधे की शूटिंग पर खतरा मंडरा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications