सलमान खान ने गुस्से में छीना फैन का मोबाइल, वीडियो देख भड़क गए लोग, Viral Video!

salman khan viral video

Salman Khan Snatched Fan's Mobile- सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो काफी जल्दी गुस्से में आ जाते हैं और उसके बाद वो कुछ भी कर सकते हैं। इस वक्त उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

इस दौरान वो एयरपोर्ट पर थे और अपने एक फैन पर भड़क गए जो कि उनकी वीडियो ले रहा था। बता दें कि ये वीडियो लेटेस्ट नहीं है बल्कि काफी पुरानी है लेकिन अब आग की तरह वायरल हो रहा है। कई बार देखा जाता है सोशल मीडिया पर सलमान खान के पुराने वीडियो वायरल होते हैं।

छीन लिया फोन

वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान एयरपोर्ट से निकल रहे हैं और शायद वो गुस्से में हैं। इस दौरान काफी भीड़ है और पुलिस भी नजर आ रही है। एक शख्स आता है और वो सलमान खान के आगे आगे चलते हुए उनका वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है।

ये बात शायद सलमान खान को पसंद नहीं आती है वो तेजी से लपककर मोबाइल छीन लेते हैं। इसके बाद वो फैन सलमान खान के पीछे पीछे भागता है। ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि सलमान खान का शायद मूड खराब था।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सलमान खान के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है,''सल्लू भाई मजाक कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''बिश्नोई भाई कहा है आप.... जल्दी उड़ाओ यार।'' एक ने लिखा, ''गंवार आदमी।''

एक ने लिखा, ''हमेशा किसी का मूड एक जैसा नहीं होता।'' एक ने लिखा, ''हर किसी की जिंदगी है, हर किसी को परेशानियां हैं, लेकिन जो लोग आपको पसंद करते हैं उनके साथ ऐसा नहीं करना चाहिए, चाहे वो कोई सेलिब्रिटी हो या कोई खिलाड़ी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: salman khan viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X