सलमान खान ने छीन ली अल्लू अर्जुन की फिल्म? एटली कुमार के साथ काम करेंगे मेगास्टार!

salman khan allu arjun atlee kumar

पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन जवान निर्देशक एटली कुमार के साथ काम करने वाले थे। सबकुछ फाइनल भी हो चुका था। लेकिन अब खबर आ रही है कि ये प्रोजेक्ट मुश्किल में फंसा है और दोनों अब साथ काम नहीं करेंगे।

जाहिर है कि इस खबर के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस कुछ खास खुश नहीं होंगे लेकिन सलमान खान के फैंस को खुश होने का मौका मिल गया है। खबर है कि अब एटली कुमार सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं।

दक्षिण भारतीय मीडिया में की मानें तो अल्लू अर्जुन के साथ काम करने को लेकर एटली ने करीब 80 करोड़ रुपए की फीस मांग ली थी। यही कारण है कि ये प्रोजेक्ट रद्द हो गया है। हालांकि पीपींगमून का कहना है कि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सलमान खान करेंगे रिप्लेस

अल्लू अर्जुन के फिल्म छोड़ने के बाद कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान ने उनको रिप्लेस कर दिया है। पीपींगमून के मुताबिक, ''अल्लू अर्जुन और एटली कुमार के बीच सबसे रोमांचक संभावित प्रोजेक्ट द्द कर दिया गया है। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर ने अब सलमान खान को अप्रोच किया है, लेकिन उनसे भी बातचीत इस वक्त शुरुआती दौर में है।'' इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है कि सलमान खान ने इसको लेकर हां कहा है या नहीं। जवान की सफलता के बाद एटली की मांग बढ़ी है।

सिकंदर को लेकर बिजी

सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर बिजी हैँ। इस फिल्म को ईद 2025 में रिलीज होना है। सलमान खान के साथ पहली बार इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। लोगों को इंतजार है ये देखने का कि दोनों एक साथ कैसे लगते हैं। सलमान खान को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X