क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सलमान खान ने देखा बॉक्सिंंग मैच, वायरल वीडियो देखकर फैंस हुए क्रेजी

salman-khan-snapped-with-cristiano-ronaldo-watching-boxing-match-at-saudi-arabia-video-goes-viral

Salman Khan snapped with Cristiano Ronaldo: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस वीकेंड सऊदी अरब के रियाद में एक बॉक्सिंग मैच एन्जॉय करते नजर आए। यहां से सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन खास बात ये है कि इस मैच में दबंग खान मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

इन सबने रियाद में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनो के बीच बॉक्सिंग मैच अटैंड किया। जहां से उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सलमान खान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अलग बगल बैठे नजर आ रहे हैं।

सलमान और रोनाल्डो का वीडियो वायरल

कोई शक नहीं कि भाईजान के फैंस इस वीडियो को देखकर बेहद उत्साहित हैं। एक फैन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "सलमान खान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सबसे बड़ा क्रॉसओवर।" दूसरे ने लिखा, "एक फ्रेम में दो GOAT.. सलमान खान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो।" वहीं, एक अन्य ने लिखा- "जलवा है भाईजान का"..

हालांकि इसके बाद ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया, जहां सलमान खान खड़े हैं और रोनाल्डो उनके सामने से एक्टर को इग्नोर करते हुए गुजर जाते हैं।

बहरहाल, सलमान रविवार सुबह ही रियाद से वापस लौटे हैं। उन्हें हाल ही में प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। फिलहाल एक्टर अपनी आने वाली फिल्म "टाइगर 3" के प्रमोशंस में व्यस्त हैं, जो दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, एक्टर इन दिनों बिग बॉस 17 की भी होस्टिंग कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: cristiano ronaldo salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X