Smoking करते हुए कैमरे में कैद हुआ सलमान खान का ये वीडियो, 10 सेकंड के क्लिप ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों बिग बॉस सीजन 19 का शो होस्ट कर रहे हैं, लेकिन इसी के साथ ही वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी हेडलाइन में रहते हैं। बता दें कि सलमान खान इन दिनों दबंग टूर पर निकले हैं, इस बार उनकी जगह शो में रोहित शेट्टी नजर आएंगे। दबंग टूर को लेकर फैन्स भी बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि इस बार सलमान खान फुल एनर्जी डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं। वह भी अकेले नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया के साथ।
तमन्ना भाटिया के साथ किया जबरदस्त डांस
कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर टूर की वायरल हो रही हैं। जिसमें वह और तमन्ना भाटिया मोस्ट रोमांटिक गाने 'दिल दिया गल्लां' पर कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों के डांस वीडियो की क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। फैन्स तो इस क्लिप की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी क्लिप के साथ सोशल मीडिया पर एक और छोटी क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में कुछ ऐसा नजर आता है जिसे देखकर फैन्स के होश उड़ जाते हैं।
कैमरे के पीछे सिगरेट पीते दिखे सलमान खान
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि सलमान खान बैकस्टेज कमर पर लाल दुपट्टा बांधे स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं। यह क्लिप स्टेज के नीचे से बनाया गया है। जिसमें सलमान खान का चेहरा साफ नहीं है, लेकिन उनकी पर्सनालिटी दिख रही है। तड़का बॉलीवुड ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- दबंग टूर के दौरान सलमान खान का स्मोकिंग करते हुए वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल। इसी के साथ शॉकिंग इमोजी भी बनाया है। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख एक यूजर ने लिखा- ना ना सलमान भाई कहां AI होगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये भी झूठी खबर होगी। फिल्मीबीट इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











