जब गणपति पूजा के बीच सिगरेट पीने लगे सलमान खान, इन तस्वीरों ने मचाया था खूब बवाल

Salman Khan Smoking At Ganesh Chaturthi

Salman Khan Smoking At Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने अपने घरों में बप्पा का स्वागत करने के लिए लोगों पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं हर साल की तरह इस साल भी फैंस सेलेब्स के गणेश उत्सव की तस्वीरों और वीडियो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब सलमान खान का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल ही अपने घर पर धूम धाम से बप्पा का स्वागत करती हैं और पूरी खान फैमिली इस जश्न में शिरकत करती है। सलमान खान भी गणेश जी पूजा में हिस्सा लेते दिखाई देते हैं। हालांकि एक बार सलमान खान अपनी हरकतों के कारण जरा विवादों में भी आ गए थे।

दरअसल, पूजा के दौरान या बाद की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जहां सलमान खान अतुल अग्निहोत्री और बॉडीगार्ड शेरा के साथ सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। बस फिर क्या था, सलमान खान पर फैन्स का गुस्सा फूटना ही था।

कुछ ने सलमान खान को शर्म करने को कहा तो कुछ का कहना था कि अगर वो हिंदु धर्म की इज़्जत नहीं कर सकते तो ढोंग करने की क्या ज़रूरत है। लोगों ने सलमान खान की मां सुशीला और पिता सलीम के दो अलग धर्मों पर भी चुटकियां लेने का मौका नहीं छोड़ा।

वहीं बाकी लोगों ने धर्म को बीच में नहीं लाया लेकिन साफ कहा कि सार्वजनिक तौर पर वैसे भी सिगरेट सेवन नहीं करना चाहिए। और देखा जाए तो सिगरेट का सेवन तो कैसे भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होता है। लोगों ने सलमान से सवाल भी किया कि वो जिम करके स्वस्थ रहने की सलाह कैसे दे सकते हैं जब वो खुद सिगरेट का सेवन कर रहे हैं।

खैर, डेढ़ दिन के त्योहार में सलमान खान हीरो बनते बनते विलेन बन गए। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सलमान खान पहले भी Good Boy से Bad Boy तक का सफर तय कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X