वरुण धवन- नताशा दलाल की शादी: सलमान खान ने पोस्टपोन की बिग बॉस वीकेंड का वार की शूटिंग
वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी 2021 को अलीबाग में सात फेरे लेने वाले हैं। जिसके फंक्शन की तैयारियां जोर शोर से शुरु हो चुकी है। इनकी शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शरीक होने वाले हैं, जिसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण की शादी में शामिल होने के लिए सलमान खान ने वीकेंड का वार की शूटिंग टाल दी है।
बता दें, शादी में वरुण- नताशा को मिलाकर कुल 40-50 लोग ही शामिल होंगे और कोरोना के माहौल के चलते इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया है। फिल्म इंडस्ट्री से भी काफी कम लोग ही शरीक होंगे। सलमान खान धवन परिवार के काफी करीब हैं। लिहाजा, उनका आना लगभग फाइनल माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में शामिल होने के लिए ही सलमान खान ने फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग खत्म की और अब अलीबाग जाने के लिए तैयार हैं। हर हफ्ते शुक्रवार को सलमान वीकेंड का वार की शूटिंग करते हैं, लेकिन इस हफ्ते उन्होंने ये कैंसिल कर दिया.. और इसकी वजह वरुण की शादी ही बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications