सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा के रिश्ते में आई दरार ? ईद पार्टी में दिखीं दूरियां, VIDEO

Arpita Sharma and Aayush Sharma Video Viral: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। क्योंकि जहां एक तरफ उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने घर पर ईद पार्टी का आयोजन रखा। बता दें कि सलमान खान की ईद पार्टी में तमाम सितारे और नामी हस्तियां देखी गईं।
सलमान खान की ईद पार्टी में शामिल हुए ये सितारे
बता दें कि सलमान खान की पार्टी में जैकी श्रॉफ, अलीजेह अग्निहोत्री, रूमर्ड गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर, सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, रितेश देशमुख, जेनेलिया, सुनील ग्रोवर समेत तमाम सितारे नजर आए। वहीं इस पार्टी में सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान भी देखी गईं। बता दें कि अर्पिता इस दौरान खूबसूरत रेड कलर के सूट में नजर आईं। मिनिमल मेकअप और खुले बाल में दिखीं। उनके लुक्स की सभी ने तारीफ की।
आयुष और अर्पिता के बीच दिखीं दूरियां
अर्पिता खान अपने लुक्स के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में आईं। वैसे तो हर फंक्शन, इवेंट और ईद पार्टी में अर्पिता खान और आयुष शर्मा साथ में पोज करते नजर आते हैं। दोनों का खूबसूरत बॉन्ड उनकी जोड़ी में देखने को मिलता है, लेकिन इस बार अर्पिता खान ने पैपराजी को अकेले ही पोज दिया।
जैसा की इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पहले अर्पिता खान आती हैं पोज देती हैं, लेकिन जैसे ही अर्पिता के पति आयुष शर्मा आते हैं वैसे ही अर्पिता घूम जाती हैं और घर में चली जाती हैं। वहीं आयुष पैपराजी को अकेले ही पोज देते नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद दोनों को पसंद करने वाले फैन्स भी हैरान रह गए। एक यूजर ने कहा ये क्या हो रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा-कोई बात नहीं पति पत्नी में होता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











