सो रहे अहिल की तस्वीरें लेने पर भड़कीं अर्पिता..दी Warning!
अर्पिता खान बृहस्पतिवार रात को एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं जहां अहिल सो रहे थे और फोटोग्राफर तस्वीरें ले रहे थे। इससे अर्पिता खान को गुस्सा आ गया।
अर्पिता खान अपने पति आयुष के साथ देर रात मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं जहां उनके बेटे अहिल गहरी नींद में अपनी मम्मा की गोद में सो रहे थे। जैसे ही अर्पिता एयरपोर्ट से बाहर आईं फोटोग्राफर्स ने अर्पिता और अहिल की तस्वीरें लेनी शुरू कर दी।
[ दमदार होगी वरुण और तापसी की जुड़वा 2 में केमेस्ट्री..ये तस्वीर है सुबूत ]
अर्पिता को ये बात बिलुकल भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने उसी समय फोटोग्राफर्स को warning दे दी कि अहिल सो रहा है और उसकी तस्वीरें क्लिक कर उसे परेशान ना करें।

फोटोग्राफर्स ने भी अर्पिता खान को समझा क्योंकि जाहिर सी बात है अगर रात का समय है और बच्चे की आंख पर प्रोफेशनल कैमरे की हार्ड फ्लैशलाइट जाएगी और अचानक आंख खुलने से इसका आंखो पर भी बुरा असर हो सकता है।
अर्पिता खान की भावनाओं को समझते हुए फोटोग्राफर्स ने अपने फ्लैशलाइट बंद कर अहिल की कुछ तस्वीरें ली और अर्पिता खान भी इसके बाद कुछ नहीं बोलीं। हाल में अर्पिता खान आयुष दोनों सलमान खान के साथ दा-बैंग टूर पर थे।


Click it and Unblock the Notifications