..................... Salman Khan sister arpita khan sharma house robbery diamond ear rings worth 5 lakhs police arrest servant - Hindi Filmibeat

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर से बेशकीमती हीरे के जेवर चोरी, पुलिस ने इस शख्स को किया गिरफ्तार

Salman Khan

Robbery At Arpita Khan House: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद अर्पिता खान के नौकर को गिरफ्तार कर लिया। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की डायमंड की इयररिंग्स उनके खार स्थित आवास से चोरी हो गई थी।

अब मुंबई पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है और चोर को पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय पुरुष को गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खार पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। वह मुंबई के विलेपार्ले इलाके में रहता है और अर्पिता खान के घर पर बतौर डॉमेस्टिक हेल्प काम करता था। इसके पहले अर्पिता खान ने पुलिस शिकायत की थी कि उनके घर से ₹5 लाख की इयररिंग गायब हो गई है, जो उन्होंने अपने मेकअप ट्रे में रखी हुई थी। यह घटना 16 मई को हुई थी। उसी रात मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में खार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मोहन माने में एक टीम बताई थी, जिन्होंने घर के नौकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अलावा 11 लोग उसी बिल्डिंग में काम करते थे लेकिन गहने चोरी करने के बाद यही बिना किसी को जानकारी दिए भाग गया। चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई है और आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उस पर 381 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि अर्पिता खान शर्मा मुंबई में अपने पति आयुष शर्मा के साथ रहती हैं। उन्हें दो बेटे भी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया था। वह अपने घर पर गणेश जी को भी बिठाती है। सलमान खान की हाल ही में, फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल की अहम भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया है। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज हुई थी।

Read more about: salman khan arpita khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X