..................... सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने मनाया करवा चौथ, पति आयुष शर्मा संग लाल जोड़े में आईं नजर Salman Khan sister arpita khan celebrate karwa chauth 2020 with husband aayush sharma watch pics - Hindi Filmibeat

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने मनाया करवा चौथ, पति आयुष शर्मा संग लाल जोड़े में आईं नजर

बॉलीवुड में हर त्यौहार की खूब धूम रहती है। हर त्यौहार यहां धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। ठीक ऐसे ही शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन और दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने करवा चौथ को सेलिब्रेट किया। ऐसे ही सोशल मीडिया पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान की करवा चौथ की फोटो वायरल हो रही है। अर्पिता खान ने करवा चौथ का व्रत पति आयुष शर्मा के लिए रखा और इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

अर्पिता खान लाल जोड़े में पूजा की थाली हाथ में लिए नजर आ रही हैं। साथ ही पति आयुष शर्मा भी इस तस्वीर में दिख रहे हैं। अर्पिता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- Dream Without Fear, Love Without Limits. इस तस्वीर पर सलमान खान की दोस्त वलूचा से लेकर अन्य सेलेब्स ने रिएक्ट भी किया। फैंस को ये तस्वीर बहुत ही प्यारी लगी।

सलमान खान का अर्पिता खान के साथ खास लगाव है। अर्पिता खान के दोनों बच्चों आहिल और आयत भी सलमान खान के बेहद करीब है। सलमान खान के साथ अक्सर आहिल और आयत की फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X