पत्नी आर्पिता खान को इवेंट में देख आयुष शर्मा ने की ऐसी हरकत, क्लिप देख लोग बोले- अब सलमान खान खुद ही...

Arpita khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। सलमान खान ने शादी नहीं की, लेकिन वह अपने परिवार का बेहद ख्याल रखते हैं। आए दिनों सलमान खान अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। खासतौर पर सलमान खान अपनी मां और अपनी बहन अर्पिता खान के बहुत ही करीब हैं। अकसर सलमान खान को बहन अर्पिता खान के बच्चों के साथ खेलता और फोटो खिंचवाते देखा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अर्पिता और आयुष का वीडियो

बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से साल 2014 में हुई थी। दोनों की शादी को 11 साल हो चुके हैं। अकसर इवेंट में और पार्टियों में दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है, लेकिन इस बार ईद के मौके आयुष शर्मा और अर्पिता खान के बीच दूरियां नजर आईं। दोनों अलग-अलग ही दिखे ना तो कपल ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई थीं और ना ही कपल ने साथ में पार्टी में एंट्री की थी। वहीं इस वीडियो के बाद एक और वीडियो चर्चाओं में आ गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता खान और आयुष शर्मा एक इवेंट में बैठे नजर आ रहे हैं।

आयुष ने अर्पिता को किया इग्नोर

अर्पिता खान पति आयुष से बात करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आयुष शर्मा अर्पिता को देख मुंह फेर लेते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है-गुस्सा हैं या इग्नोर कर रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अर्पिता को देख नहीं रहा है ना अब सलमान खान इसे खुद देख लेगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अर्पिता कितनी कोशिश कर रही है बात करने की, लेकिन वह देख ही नहीं रहा है। बता दें की इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X