सलमान खान से मांगे 5 करोड़ रुपये तो बहन अर्पिता ने बेच दिया 22 करोड़ का घर, शादी में भाईजान ने दिया था तोहफा

Arpita Khan Aayush Sharma Sold Out House: सुपरस्टार सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया है। दरअसल, अर्पिता खान ने अपना बेशकीमती घर बेच डाला है। उन्होंने ये फैसला ऐसे वक्त पर लिया है कि हर कोई काफी हैरान दिखाई दे रहा है। हालाांकि अब इसकी वजह भी सामने आ चुकी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार अर्पिता खान शर्मा ने अपना ये बांद्रा वाला लग्जरी घर 22 करोड़ में बेचना तय किया है। इसका सलमान खान को मिल रही धमकियों ये कुछ कनेक्शन नहीं है बल्कि अर्पिता अब अपने परिवार के साथ मुंबई के वर्ली में नए लग्जरी घर में शिफ्ट करने की तैयारी में है जिसके कारण उन्होंने अपना पुराना घर बेचने का फैसला किया है।
बता दें कि अर्पिता की शादी की तारीख के ऐलान से पहले सलमान खान ने ही बहन को ये घर तोहफे में दिया था। ये सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर था। ऐसे में फैंस का मानना है कि कहीं ना कहीं अर्पिता और आयुष की भी सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है।
हाल ही में सलमान खान को मिली लेटेस्ट धमकी में एक्टर से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके साथ ही आपको बता दें कि सलमान खान शूटिंग पर वापसी कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने टाइट सिक्योरिटी के बीच बिग बॉस वीकेंड का वार की शूटिंग की थी।


Click it and Unblock the Notifications











