स्वरा को सुंदर दिखाएंगी सलमान खान की बहन..क्यों!
आप सबको यह तो पता चल गया कि सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के बहन की भूमिका स्वरा भास्कर निभा रही हैं। लेकिन आपको बता दें, इस फिल्म के लिए स्वरा की स्टाइलिस्ट कोई और नहीं बल्कि सलमान की रियल लाइफ बहन अलविरा अग्निहोत्री हैं।
फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान की बहन अलविरा और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की दोस्ती बहुत गहरी हो गई है। गौरतलब है कि, अलविरा अग्निहोत्री ने ही स्वरा को 'प्रेम रतन धन पायो' में लेने के लिए सलमान खान को सुझाव दिया था। और अब जबकि स्वरा फिल्म का हिस्सा हैं, अलविरा फिल्म के लिए स्वरा की स्टाइलिस्ट भी बन गई हैं।
पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने मारा सलमान को जोर का मुक्का
खबरों के अनुसार, अतुल अग्निहोत्री और अलविरा ने हमेशा स्वरा की परफॉर्मेंस को एंजॉय किया है और उसे कांफिटेंस दिया है। वहीं, फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अलविरा को लगा कि वे स्वरा को न्यू लुक दे सकती हैं। लिहाजा, उन्होंने स्वरा से इस बारे में बात की और इस पर जल्द ही बात फाइनल हो गई। बहरहाल, उम्मीद की सकती है कि प्रेम रतन धन पायो में हमें स्वरा भास्कर का न्यू लुक देखने को मिलेगा।
इस मामले पर स्वरा कहती हैं, 'मैं इस सब के लिए बहुत आभारी हूं, मुझे उन्होंने सिर्फ सजेस्ट ही नहीं किया बल्कि फिल्म में और अच्छी दिख सकूं इस का खासा ध्यान रख रहे हैं, साथ ही वे मेरा काफी ख्याल भी करते हैं।' सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर मुख्य किरदारों में हैं। जबकि स्वरा भास्कर सलमान की बहन बनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications

