पैरेंट्स की एनिवर्सरी पर सलमान खान ने गाया इमोशनल गाना..VIDEO
सलमान खान अपने पैरेंट्स के कितने करीब हैं ये सभी जानते हैं। वो कहीं भी रहे हर खास मौके पर अपने पैरेंट्स और पूरे परिवार के साथ होते हैं। सलमान खान एक बार फिर अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाल कर अपने पैरेंट्स की शादी की सालगिरह में पहुंचे।
कोचीन में इवेंट खत्म होते ही वो तुरंत मुंबई अपने पैरेंट्स की एनिवर्सरी के लिए रवाना हो गए। सलीम खान और सलमा खान की एनिवर्सरी के ही दिन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की एनिवर्सरी भी इसी दिन होती है। सलमान खान ने इस मौके पर अपने पैरेंट्स के लिए खासकर एक गाना गाया।
A post shared by Salman Khan (@salmankhanplanet) on


Click it and Unblock the Notifications