अनंत अंबानी की पार्टी से लीक हुआ Salman Khan का वीडियो, एक्टर को ये करता देख लोगों ने कहा- 'पैसा हो तो...'

Anant Ambani

Anant Ambani Birthday: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जश्न के लिए सलमान खान जामनगर में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह मंगलवार शाम को एनिमल का गाना 'सारी दुनिया जला देंगे' गाने के लिए बी प्राक के साथ शामिल हुए।

नए वीडियो में, जिसे एक्टर के फैन पेज द्वारा पोस्ट किया गया था, सलमान को गायक बी प्राक के साथ 'सारी दुनिया जाला देंगे' गाते हुए देखा गया था। सलमान ब्लैक टी-शर्ट और नीली जींस में नजर आए, जबकि बी प्राक ने सफेद शर्ट और गुलाबी पैंट पहनी थी। सलमान ने गायक के साथ सुर मिलाया और कुछ देर तक दिल खोलकर गाना गाया। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि सलमान काफी ज्यादा मस्ती करने के मूड में हैं। इस वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

पिछले महीने जामनगर में राधिका मर्चेंट के साथ अनंत अंबानी के भव्य प्री-वेडिंग समारोह के दौरान भी सलमान मौजूद थे। उन्होंने स्टेज पर शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी परफॉर्म किया था। उन्हें सिंगर एकॉन, शाहरुख और अन्य लोगों के साथ मंच पर छम्मक छल्लो पर डांस करते हुए भी देखा गया था। कुछ अन्य सितारे भी मौजूद थे जिनमें जान्हवी कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अनन्या पांडे शामिल थे।

वहीं पिछले साल एनिमल की रिलीज के बाद 'सारी दुनिया जला देंगे' गाना काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने का इस्तेमाल फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के किरदारों के बीच क्लाइमेक्स के फाइट सीक्वेंस में किया गया था। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, एनिमल में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने भी अभिनय किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जनवरी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

Read more about: anant ambani salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X