Review सूरज की तरफ से रोमांटिक अँदाज में सलमान ने कहा- मैं हूं हीरो तेरा
सलमान खान के एक्टर के रुप में लाखों करोड़ों फैन्स हैं, लेकिन उनकी आवाज के भी फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है। किक फिल्म में सलमान खान के गाए हुए गानों ने अच्छे अच्छे सिंगर्स की बैंड बजा दी और अब सूरज पंचोली की डेब्यू फिल्म मे सलमान खान की आवाज का जादू सिर चढ़ता दिख रहा है।
सलमान ने हीरो फिल्म के गाना मैं हूं हीरो तेरा गाया है और इस गाने में सलमान की रोमांटिक आवाज दिल को छू जाती है। साल का सबसे रोमांटिक गाना बनने के लिए पूरी तरह से हीरो फिल्म का गाना तैयार है।
इस गाने की वीडियो रिलीज हुई जिसे देखकर सलमान खान के फैंस तो बस फिदा ही हो गये हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इस गाने की खास बातों पर।


Click it and Unblock the Notifications













