आर्म्स एक्ट मामला - सलमान जोधपुर कोर्ट में हुए पेश..फैन्स की भारी भीड़
सलमान खान आर्म्स एक्ट मामले में जोधपुर कोर्ट बेल बॉन्ड भरने के लिए हाजिर हुए। सलमान आज मुंबई से सीधे जोधपुर कोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने 20-20 हजार का दो बेल बॉन्ड भरा और महज तीन मिनट में बाहर निकल गए। सलमान खान से जज ने भी कुछ नहीं पूछा।
[BOX OFFICE: 'जब हैरी मेट सेजल' की तगड़ी ओपनिंग.. आधे दिन में तबाही! ]
आपको बता दें कि जोधपुर में कई दिनों से लोअर कोर्ट में हड़ताल चल रही थी इसलिए सलमान खान हाजिर नहीं हो पा रहे थे। आखिरकार बृहस्पतिवार को हड़ताल खत्म होने के बाद सलमान खान की हाजिरी का रास्ता साफ हुआ और वो जोधपुर पहुंचे।

सलमान मुंबई से सीधे जोधपुर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे। इस दौरान उनके फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सलमान को कोर्ट के अंदर ले जाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।फैन्स सलमान खान की एक झलक देखने के लिए बेताब थे।
Recommended Video

आपको बता दें कि सलमान खान के ऊपर 1998 में अवैध तरीके से हथियार रखने और शिकार का मामला चल रहा था जिसमें उन्हें इस साल जनवरी में बरी कर दिया गया था। लेकिन इस फैसले को राज्य सरकार ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी और याचिका की वजह से सलमान खान को नोटिस जारी किया गया था और सलमान खान को बेल बॉन्ड भरने भी कहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











